*TV 20 NEWS || AZAMGARH:रौनापार पुलिस को मिली सफलता, अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना- रौनापार, जनपद- आजमगढ़*
*रौनापार पुलिस को मिली सफलता, अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*हिरधरपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, .315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस बरामद*
*पूर्व की घटना/इतिहास–*
दिनांक 21.07.2026 को उपनिरीक्षक मानचन्द यादव थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा तैयार की गई बरामदगी के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 209/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम अजमल उर्फ सिप्पू पुत्र स्व. निजामुद्दीन निवासी ग्राम जमीन रसूलपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र 38 वर्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक मानचन्द यादव मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हिरधरपुर मोड़, ग्राम पलिया से दिनांक 21.07.2026 को समय लगभग 00:50 बजे अभियुक्त अजमल उर्फ सिप्पू पुत्र स्व. निजामुद्दीन निवासी ग्राम जमीन रसूलपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
• अजमल उर्फ सिप्पू पुत्र स्व. निजामुद्दीन, निवासी ग्राम जमीन रसूलपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र 38 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग*
• मु0अ0सं0 209/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी*
• एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर।
• एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 मानचन्द यादव, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
• हे0का0 सन्तोष यादव, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
• का0 बासुकीनाथ सिंह, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
• रि0का0 अनुरुद्ध कुमार, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
• रि0का0 सगीर अहमद खान, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
• रि0का0 मनीष कुमार शुक्ला, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।






