*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 03 जून 2026*
*सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस की कार्रवाई*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *श्री चिराग जैन* एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम *श्री पंकज कुमार* के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम *श्रीमती आस्था जायसवाल* के मार्गदर्शन में *थाना साइबर क्राइम आजमगढ़* की टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट प्रसारित करने के आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 16.05.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक आईडी से ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई, जिससे विभिन्न समुदायों के मध्य धार्मिक वैमनस्य एवं सामाजिक तनाव उत्पन्न होने की संभावना थी। उक्त पोस्ट में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 196, 299, 353(2) बीएनएस एवं 67D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गई।
*जांच एवं गिरफ्तारी-*
तकनीकी साक्ष्यों एवं सोशल मीडिया विश्लेषण के दौरान संबंधित फेसबुक आईडी का संचालन अरशद जमाल पुत्र स्व0 रईश अहमद निवासी फरिहा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा किया जाना प्रकाश में आया। उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर अभियुक्त की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
*अपराध का तरीका-*
अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर ऐसी सामग्री प्रसारित की गई, जिससे विभिन्न समुदायों के मध्य वैमनस्य, सामाजिक तनाव एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। साइबर क्राइम पुलिस द्वारा मामले की जांच कर संबंधित धाराओं में आवश्यक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. अरशद जमाल पुत्र स्व0 रईश अहमद, निवासी – फरिहा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-*
• 01 अदद मोबाइल फोन
*गिरफ्तारी/कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-*
• प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, थाना साइबर क्राइम
• उ0नि0 रजत सिंह, थाना साइबर क्राइम
• का0 संजय कुमार, थाना साइबर क्राइम
• का0 सभाजीत मौर्य, थाना साइबर क्राइम
• का0 एजाज खान, थाना साइबर क्राइम
• का0 महिपाल यादव, थाना साइबर क्राइम
*आजमगढ़ पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।*






