*उत्तराखंड पीसीएस में आजमगढ़ के लाल ने किया कमाल*
बिलारी, आजमगढ़ के मूल निवासी तेज बहादुर सिंह के सुपुत्र श्री सौरभ सिंह द्वारा उत्तराखंड पीसीएस में द्वितीय रैंक हासिल करने के उपरांत असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है जिसको लेकर उनके गांव में हर्ष का माहौल बना हुआ है साथ ही जनपद वासियों का भी मान सम्मान बढ़ा है। माता गीता सिंह ने अपने बेटे की मेहनत और जनपद वासियों के आशीर्वाद का परिणाम बताया है। चार भाइयों एवं बहनों में तीसरे नंबर पर सौरभ की स्कूली शिक्षा चिल्ड्रन कॉलेज, सीबीएसई बोर्ड और उच्च शिक्षा डॉ0 राम मनोहर लोहिया, अवध यूनिवर्सिटी से पूरी हुई है। वर्तमान में सौरभ वर्ष 2021 से ए0एस0ए इंटर कॉलेज एटा में भूगोल प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। शुभकामना प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से विजेंद्र सिंह, संजय राही, विजयपाल सिंह, गोविंद सिंह इत्यादि के साथ समस्त ग्रामवासी एवं जनपद वासी थे।






