*TV 20 NEWS || AZAMGARH:बच्चों के साथ मारपीट व चोट पहुंचाने के प्रकरण में 02 अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*
*प्रेस नोट*
*थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 06.06.2026*
*बच्चों के साथ मारपीट व चोट पहुंचाने के प्रकरण में 02 अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*
*पूर्व की घटना-*
दिनांक 04.06.2026 को वादी श्री रिंकू सोनी पुत्र सुभाष सोनी निवासी कस्बा कप्तानगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कप्तानगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर विपक्षीगण द्वारा उनके पुत्र आयुष सोनी के साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं तथा वह बेहोश हो गया। वादी द्वारा विरोध करने पर विपक्षीगण ने धमकी भी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 170/2026 पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के संकलन एवं जांच उपरांत अभियोग में धारा 3(5)/109(1)/351(3)/352 बीएनएस का अपराध परिलक्षित होने पर आवश्यक विधिक संशोधन किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कप्तानगंज के निर्देशन में दिनांक 06.06.2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिन्द मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण—
1. मंसूर अली पुत्र महबूब, निवासी कस्बा कप्तानगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
2. करीम पुत्र मंसूर अली, निवासी कस्बा कप्तानगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
3. एक बाल अपचारी
को छाता का पुरा ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन से दिनांक 06.06.2026 को प्रातः 05:00 बजे गिरफ्तार/संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों एवं बाल अपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*सम्बन्धित अभियोग-*
मु0अ0सं0 170/2026 धारा 3(5)/109(1)/351(3)/352 बीएनएस, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त/पुलिस अभिरक्षा-*
1. मंसूर अली पुत्र महबूब निवासी कस्बा कप्तानगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र 45 वर्ष।
2. करीम पुत्र मंसूर अली निवासी कस्बा कप्तानगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र 19 वर्ष।
3. एक बाल अपचारी, उम्र लगभग 13 वर्ष।
*अभियुक्त मंसूर अली का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 11/2022 धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 170/2026 धारा 3(5)/109(1)/351(3)/352 बीएनएस, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
• रि0का0 लोकेश पाण्डेय, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
• रि0का0 विवेक यादव, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़






