*TV 20 NEWS || AZAMGARH : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट दिनांक 11.06.2026*
*थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़*

*🔹 नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 दीदारगंज पुलिस की कार्रवाई, फरार चल रहे अभियुक्त को बस स्टैंड से दबोचा*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 05.05.2026 को वादिनी द्वारा थाना दीदारगंज पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्तगण सुजीत यादव पुत्र रामलवट यादव एवं अमित सिंह पुत्र नरसिंह निवासीगण ग्राम पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर एवं षड्यंत्रपूर्वक भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 106/2026 धारा 87/137(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के उपरांत अभियुक्त फरार चल रहा था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दीदारगंज के निर्देशन में दिनांक 11.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुजीत यादव पुत्र रामलवट यादव निवासी ग्राम पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को दीदारगंज बाजार स्थित बस स्टैंड से समय लगभग 06:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
सुजीत यादव पुत्र रामलवट यादव, निवासी ग्राम पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 106/2026, धारा 87/137(2)/61(2) बीएनएस, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 पंकज कुमार सिंह (चौकी प्रभारी) मय हमराह का0 सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, का0 निशान्त त्रिपाठी एवं का0 हीतेन्द्र कुमार, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।