*TV 20 NEWS || AZAMGARH : केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मोहब्बतपुर में आयोजित हुआ रात्रि चौपाल*

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मोहब्बतपुर में आयोजित हुआ रात्रि चौपाल

आजमगढ़ के मोहब्बतपुर में रात्रि जन चौपाल: प्रभारी मंत्री बोले—विकसित भारत के लिए गांवों का सशक्त होना जरूरी

“12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के तहत आयोजित हुई रात्रि जन-चौपाल, ग्रामीणों से सीधे संवाद में जुटे प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री, डीएम, एसएसपी ने रात्रि चौपाल लगाकर जन-शिकायतों को सुनकर किया निस्तारण

रात्रि जन चौपाल में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां

जन चौपाल में योजनाओं की दी जानकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान के दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी और एसएसपी ने जन चौपाल में किया संवाद, विकास योजनाओं व कानून व्यवस्था पर किया जागरूक

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रात्रि जन चौपाल में प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को किया जागरूक

आजमगढ़, 13 जून 2026/

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 5 जून से 21 जून, 2026 तक जनपद में व्यापक स्तर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु एक समेकित अभियान संचालित है। मा.प्रभारी मंत्री /श्रम एवं सेवायोजन विभाग तथा समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में शनिवार रात्रि में विकास खंड साठियांव के ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन कर जन-शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया, जिसमें शासकीय योजनाओं की समीक्षा एवं जन-शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिससे स्थानीय समस्याओं का जमीनी स्तर पर अध्ययन कर त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही की जा सके।

प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों – स्वास्थ्य विभाग, कृषि, महिला कल्याण, आईसीडीएस, उद्योग विभाग आदि द्वारा लगाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टाइल का अवलोकन किया। समुदाय आधारित गतिविधियां आयोजित की गई जिनमें महिला व बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन, महिलाओं की गोद भराई, पोशण पोटली वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों ,महिलाओं, बच्चों ,बुजुर्गों के स्वास्थ्य का परीक्षण तथा आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण भी प्रदान किए गए।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा एवं श्रमिकों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों में देश के विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत ही ऐतिहासिक कल रहा है। आज भारत जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, पूरी दुनिया भारत की तरफ आश्चर्यचकित रूप से देख रही है, भारत विश्व गुरु था, आगे भी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि जन चौपाल के पास बना अमृत सरोवर इस ग्राम के विकास की एक नई झलक दिख रही है, इस ग्राम का नाम मोहब्बतपुर भी ग्राम के विकास कार्य को साकार कर रहा है। आज उत्तर प्रदेश की सरकार आपके ग्राम में आकर खड़ी है, सरकार की प्राथमिकता है कि सभी अधिकारी/कर्मचारी ईमानदारी से कार्य करें एवं पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जान का जानकारी योजनाओं का लाभ दें।

मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ बड़े-बड़े विद्वानों, ऋषि मुनियों, स्वतंत्रता सेनानियों आदि की धरती है, हमारी सरकार आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, विश्वविद्यालय, संगीत महाविद्यालय बनाकर विकास कर रही है। जब 2014 में प्रधानमंत्री जी ने शपथ लिया था, तब उन्होंने कहा था कि गरीब, अन्नदाता किसान, युवा शक्ति, नौजवान तथा महिलाओं का सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है, महिलाओं का आत्म सम्मान कैसे किया जाता है, हमारी सरकार ने बताया है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति खाने के बिना नहीं मर सकता, इसके लिए पुरे देश मे लगभग 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आजमगढ़ में विकास की गंगा बह रही है।जनपद मे हमारे पार्टी का कोई भी विधायक नहीं है, फिर भी आजमगढ़ में विकास कार्य हो रहा है। प्रदेश सरकार जिस तरह गोरखपुर, वाराणसी का विकास कर रही हैं, उसी तरह ही प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आजमगढ़ में भी विकास कार्य कर रही है।

पिछले 12 वर्ष में प्रधानमंत्री जी ने जैसा कार्य किया है, उससे दुनिया में भारत को चौथे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। हमारी सरकार ने प्रदेश में 8.5 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया है। हमारी सरकार बेरोजगार नौजवानों के सपनों को साकार करने एवं किसानों की आय दुगुनी करने, महिलाओं का सशक्तिकरण करने की दिशा में कार्य कर रही है। जब सभी व्यक्ति विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएंगे, महिलाएं सशक्त होंगी, तब भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा। आज देश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार सभी से पूछती है कि आपका कार्य हो रहा है कि नहीं, यदि कहीं कमी है तो उसको सुधारने का भी कार्य किया जा रहा है। आज पूरे देश में विकास के रूप में आजमगढ़ का नाम लिया जाने लगा है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने का सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या रहती है तो जिला प्रशासन को अवगत करायें, उसका निस्तारण कराया जाएगा, हमारी सरकार आपके साथ है।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता, मिड डे मील की गुणवत्ता, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालक, स्वास्थ्य उपेंद्रों पर स्वास्थ्य की जांच, टीकाकरण, विद्युत आपूर्ति, हर घर जल योजना अंतर्गत जल की आपूर्ति एवं जल की गुणवत्ता तथा भूमि विवाद आदि के संबंध में जानकारी लिया, ग्रामीणों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।

जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह जनसुनवाई 10 से 12 बजे के बीच में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से समस्या अवगत करें उसकी जांच का नियम अनुसार निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत मिली कि किसी दबंग व्यक्ति द्वारा किसी गरीब की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है तो उसकी जांच कराकर प्रकरण सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम वासियों की मांग एवं आवश्यकता की दृष्टिगत ग्राम पंचायत के बचे हुए पैसों से ग्राम पंचायत के अंदर बारात घर एवं डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की दिशा में कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने गांव के विकास, पेयजल, विद्युत, सड़क, राजस्व, आवास एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से उनका लाभ लेने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने ग्रामीणों को कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, उन्हें शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें तथा गलत संगति एवं नशे जैसी बुराइयों से दूर रखें। उन्होंने कहा कि गलत रास्ते पर जाने का परिणाम सदैव नकारात्मक होता है, इसलिए युवाओं को सही मार्गदर्शन देना परिवार एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिस देश की युवा सही रास्ते पर चलते हैं, वही देश प्रगति के रास्ते पर चलकर विकसित होता है।

जन चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं, लाभार्थीपरक कार्यक्रमों एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे, जिनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

रात्रि जन चौपाल कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख साथियाँव, ब्लॉक प्रमुख अजमतगढ़, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, डीसी मनरेगा रामउदरेज यादव, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों, विभागीय कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना रहा।!