TV20 NEWS ||AZAMGARH :घर में घुसकर नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घर में घुसकर नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना का विवरण-
दिनांक 14.06.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त अभिषेक उर्फ करिया पुत्र जमुना यादव निवासी चककालिका थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0- 238/2026 धारा 76/78/331(4)/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम अभिषेक उर्फ करिया पुत्र जमुना यादव निवासी चककालिका थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तारी का विवरण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” के क्रम में दिनांक 16.06.2026 को उ0नि0 जावेद सिद्दीकी थाना सिधारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक उर्फ करिया पुत्र जमुना यादव निवासी चककालिका थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को समय 09:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम-
उ0नि0 जावेद सिद्दीकी, हे0 का0 रमेश कुमार, रि0 का0 इरफान थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
जनपद आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई निरंतर की जा रही है।






