TV20 NEWS ||AZAMGARH :ऑपरेशन वज्रपात के तहत बड़ी कार्रवाई इंस्टाग्राम पर “गैंगेस्टर प्रभात 50” नाम से गैंग संचालित करने वाले तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़
ऑपरेशन वज्रपात के तहत बड़ी कार्रवाई
इंस्टाग्राम पर “गैंगेस्टर प्रभात 50” नाम से गैंग संचालित करने वाले तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने एवं युवकों को भयभीत करने का प्रयास करने वालों पर थाना फूलपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा “ऑपरेशन वज्रपात” के क्रम में सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना फूलपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर “गैंगेस्टर प्रभात 50” नाम से गैंग संचालित करने वाले तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण-
दिनांक 15.06.2026 को वादी मुकदमा अशफाक अहमद पुत्र जैनुद्दीन निवासी नेवादा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि उनका पुत्र मो. सैफ अपने मित्रों मो. अरहान एवं मो. इस्माईल के साथ ग्राम मकदूमपुर, थाना अहरौला से मैच खेलकर रात्रि लगभग 01:00 बजे वापस लौट रहा था। रास्ते में दुर्वाषा धाम के पास तीन व्यक्तियों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल रोककर नाम-पता पूछा गया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों द्वारा तीनों युवकों को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया, जिसमें मो. सैफ किसी प्रकार बचकर निकल गया, जबकि उसके दोनों मित्रों को जबरन अपने साथ ले जाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 202/2026 धारा 126(2)/140(1)/351(3)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त प्रभात राय, रिशु एवं विजय के नाम प्रकाश में आए।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 16.06.2026 को व0उ0नि0 विजय सिंह गौड़ मय हमराह द्वारा अभियुक्त प्रभात राय के घर के बाहर स्थित कुएं के पास से समय 03:55 बजे निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
1. प्रभात राय पुत्र मुकेश चन्द्र राय निवासी धर्मदासपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 29 वर्ष।
2. रिशु पुत्र खुन्नू सोनकर निवासी खुटौली, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 18 वर्ष।
3. विजय पुत्र सतई सोनकर निवासी खुटौली, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्तों को मुकदमा उपरोक्त में नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस की अपील-
आजमगढ़ पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति, भय एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत निरंतर कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि ऐसे किसी भी आपराधिक अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आपराधिक इतिहास-
1. प्रभात राय पुत्र मुकेश चन्द्र राय साकिन धर्मदासपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 29 वर्ष
1-मु0अ0सं0 305/2017 धारा 147/323/354क/504/506 भादवि व 8 पाक्सो एक्ट व 3(1)द/3(1)ध/3(2)5क एससी/एसटी एक्ट
2-मु0अ0सं0 202/2026 धारा 129/140(1)/351(3)/352 बीएनएस
2. रिशु पुत्र खुन्नू सोनकर ग्राम खुटौली थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष
1-मु0अ0सं0 202/2026 धारा 129/140(1)/351(3)/352 बीएनएस
3. विजय पुत्र सतई सोनकर साकिन खुटौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
1-मु0अ0सं0 202/2026 धारा 129/140(1)/351(3)/352 बीएनएस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1- प्र0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, व0उ0नि0 विजय सिंह गौड़, उ0नि0 दयानन्द, का0 नीरज कुमार यादव, का0 आदेश यादव, रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार यादव, म0का0 शालू सिंह, रिक्रूट म0का0 सपना सिंह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।






