*TV 20 NEWS || AZAMGARH:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई कर सुनी गईं आमजन की समस्याएं*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक– 19.06.2026, जनपद आजमगढ़*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई कर सुनी गईं आमजन की समस्याएं*
➡️ आज *दिनांक 19.06.2026* को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय श्री अजय प्रताप सिंह* भी उपस्थित रहे।
👉 जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाया जाए।
🔹 *जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।*






