*TV 20 NEWS || AZAMGARH : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वाले युवक के विरुद्ध “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत पुलिस की कार्रवाई*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 21.06.2026*
*ऑपरेशन वज्रपात*
*थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़*

*🔹 सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वाले युवक के विरुद्ध “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत पुलिस की कार्रवाई*
*🔹 अवैध गैंग संस्कृति एवं सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी को बढ़ावा देने के प्रयास पर विधिक कार्यवाही, युवक को किया गया चिन्हित*

जनपद आजमगढ़ में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग, गैंग संस्कृति एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के क्रम में थाना देवगांव पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 21.06.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने एवं अवैध गैंग से संबद्धता प्रदर्शित करने के प्रयास का मामला संज्ञान में आया। जांचोपरांत अमित कुमार पुत्र राम बचन निवासी ग्राम रेवसा थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को चिन्हित किया गया।

*पुलिस कार्रवाई-*
उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर समाज में गलत संदेश प्रसारित करने तथा गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किए जाने के दृष्टिगत उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126/135 बीएनएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई।
*जनसुरक्षा संदेश-*
थाना देवगांव पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति को सोशल मीडिया के जिम्मेदार एवं विधिसम्मत उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, अवैध गैंग से संबद्धता, दहशत फैलाने वाली सामग्री अथवा स्टंटबाजी से संबंधित पोस्ट प्रसारित न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने, गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने अथवा समाज में भय एवं भ्रम का वातावरण उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत कठोर विधिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
*विधिक कार्यवाही-*
अमित कुमार पुत्र राम बचन निवासी ग्राम रेवसा थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई।
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-*
व0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल अंकित कुमार यादव एवं कांस्टेबल अतुल पटेल की टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय के निर्देशन में उक्त कार्यवाही संपादित की गई।