*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पुलिस वाहन का प्रयोग कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन युवक चिन्हित, अभिभावकों की उपस्थिति में की गई काउंसलिंग*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 24.06.2026*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*
*”ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वालों पर पुलिस की नजर*
*पुलिस वाहन का प्रयोग कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन युवक चिन्हित, अभिभावकों की उपस्थिति में की गई काउंसलिंग*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में तथा *क्षेत्राधिकारी नगर श्री आस्था जायसवाल* के कुशल नेतृत्व में *थाना जहानागंज* पुलिस द्वारा *”ऑपरेशन वज्रपात”* अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा *सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति एवं दबंगई के प्रदर्शन* पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान *सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम* की निगरानी के क्रम में संज्ञान में आया कि कुछ युवक गैंग बनाकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वीडियो एवं रील पोस्ट कर रहे हैं। ऐसी गतिविधियों से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है।
जांच के दौरान *विकास सरोज पुत्र दिनेश सरोज निवासी ग्राम शाहपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, संदीप सरोज पुत्र शिवशंकर पासवान निवासी ग्राम शाहपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ तथा शिवम गौड़ पुत्र हरिकेश गौड़ निवासी ग्राम रोशनपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़* को चिन्हित किया गया। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त युवकों द्वारा जन्मदिन समारोह के दौरान पुलिस वाहन का प्रयोग कर वीडियो एवं रील तैयार की गई तथा उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर प्रभाव एवं रौब प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया।
थाना जहानागंज पुलिस द्वारा संबंधित युवकों को उनके अभिभावकों सहित थाना परिसर बुलाकर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान उन्हें कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा इसके दुरुपयोग से उत्पन्न होने वाले कानूनी एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।
पुलिस द्वारा अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में सहभागिता हेतु प्रेरित करें।
*पुलिस टीम-*
उ०नि० विनय कुमार
रि०का० अनुप यादव
का० लक्ष्मीनारायण
रि०मा०का० आँचल चौरसिया
➡️ *”ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई के प्रदर्शन, पुलिस संसाधनों के दुरुपयोग एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।*






