*TV 20 NEWS || AZAMGARH:रैदोपुर में खराब स्ट्रीट लाइट और कूड़ा उठान की समस्या पर भारत रक्षा दल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

आजमगढ़ 24 जून, नगर क्षेत्र के रैदोपुर मोहल्ले में डी ए वी के सामने से जाने वाले बांध से सटे कॉलोनी में कई महीनो से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने व नियमित रूप से कूड़ा उठाने की मांग को लेकर आज भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने मोहल्ले के कुछ जागरूक लोगों के साथ एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया,
ज्ञापन देने आए भारत रक्षा दल के नगर सचिव मनीष सिंह ने बताया कि डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने से बंधे के दाहिने हम लोगों के मुहल्ले रैदोपुर क्षेत्र में यहां स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से खराब पड़ी हुई हैं जिससे रात में बहुत अंधेरा होता है आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है .साथ ही मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से कूड़ा उठान का कार्य नहीं किया जाता है जिससे कूड़ा सड़ कर काफी दुर्गंध होती है इस संबंध में हम लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को कई बार सूचना और अनुरोध किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है तो अपनी मांग के संबंध में आज हम लोग यह मांगपत्र जिलाधिकारी महोदय को दे रहे हैं ताकि वे नगर पालिका को आदेश करें कि वह मोहल्ले में लगी स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दें और नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था करें, ताकि लोगों को परेशानी ना हो और बीमारियां न फैले ,आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मनीष सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव,उमेश चंद्र पांडेय,संतोष सिंह, शैलेन्द्र राय , जैनेंद्र चौहान, अनुराग श्रीवास्तव रामाशीष एडवोकेट, धर्मवीर सुरेंद्र यादव, प्रतीक मोदनवाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।