*TV 20 NEWS || LUCKNOW:उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के व्यापक क्रियान्वयन के निर्देश दिए*
प्रेस विज्ञप्ति
• *उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के व्यापक क्रियान्वयन के निर्देश दिए*
• *प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को पात्र स्ट्रीट वेंडर्स से जोड़ने के लिए चलाया जाए विशेष अभियान*
• *ब्लॉक और ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर युवाओं और महिलाओं को किया जाए जागरूक*
• *डबल इंजन की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए कटिबद्ध*
*लखनऊ, दिनांक 24-6-2026,* उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। *पंजीकरण व सहायता:* योजनाओं में पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए मौके पर ही सहायता और परामर्श दिया जाए। *वित्तीय साक्षरता:* ऋण प्रक्रियाओं और बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उनकी झिझक को दूर किया जाए। *परामर्श केंद्र:* युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए सही मार्गदर्शन और परामर्श उपलब्ध कराया जाए। सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित अधिकारी ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर नियमित रूप से कार्यक्रमों और शिविरों का आयोजन सुनिश्चित कराएं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाए तथा उन्हें ऋण एवं बैंकिंग सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही सहायता एवं परामर्श शिविर आयोजित कर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों के अधिकारी ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें] ताकि योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। साथ ही विभागीय स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाए तथा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, महिलाओं एवं छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को स्वरोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध हों] जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए अधिकतम पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए तथा निर्धारित समयावधि में लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।






