*TV 20 NEWS ||BHADOHI:मोहर्रम पर भदोही में आज दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू, गोपीगंज और भदोही कस्बे में वाहनों की एंट्री रहेगी बंद*

*आवश्यक सूचना*
*जनपद भदोही*
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगामी मोहर्रम त्यौहार-2026 के अवसर पर कस्बा गोपीगंज में ताजिया जुलूस एवं अत्यधिक भीड़ के दृष्टिगत *दिनांक 26.06.2026 को दिन में 12:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे के बाद तक भारी व छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।* सुचारू व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु आमजन से सहयोग अपेक्षित है।

*​डायवर्जन प्लान*

*​विशेष डायवर्जन:* जनपद मीरजापुर से आने वाले सभी भारी वाहन जो वाया चेतगंज, गोपपुर होते हुए गोपीगंज को आते हैं, उन्हें चिल्ह से वाया औराई डायवर्ट किया जाएगा।

*​थाना गोपीगंज अन्तर्गत:*
​कठौता कट, गिराई/दानूपुर मार्ग और झिरिया कट से किसी भी प्रकार के वाहनों का गोपीगंज कस्बे में प्रवेश निषेध रहेगा।

​ज्ञानपुर से आने वाले वाहनों को फूलबाग कट से डायवर्ट किया जाएगा।

​वाराणसी से मीरजापुर जाने वाले वाहन बड़े शिव मन्दिर से तथा मीरजापुर से आने वाले वाहन बड़े शिव मन्दिर कट से ही वाराणसी की तरफ डायवर्ट रहेंगे।

​गोपपुर चौराहे से वाहनों को रैपुरी गांव होते हुए नेशनल हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
​पड़ाव से कोई भी वाहन रेलवे स्टेशन की तरफ नहीं जाएगा।

*​थाना भदोही अन्तर्गत:*
​रजपुरा चौराहा से इन्द्रामिल व नेशनल तिराहे की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा, भदोही कस्बे में प्रवेश बंद रहेगा।
​एकमा तिराहा और फूलन देवी/पकड़ी तिराहा से किसी भी वाहन को कस्बा भदोही में नहीं आने दिया जाएगा।

*​थाना ज्ञानपुर अन्तर्गत:*
​उगापुर की तरफ से नहर के रास्ते आने वाले भारी वाहनों को सिंहपुर नहर पुलिया से हरदेवपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

*​नोटः उपरोक्त डायवर्जन से आपातकालीन वाहन (जैसे- एम्बुलेन्स, फायर सर्विस आदि) पूर्णतः मुक्त रहेंगे।*