*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक : 26.06.2026*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*

*शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना सरायमीर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 25.06.2026 को थाना सरायमीर क्षेत्र के एक निवासी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षी हरेंद्र सरोज ने उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़ित पक्ष द्वारा बातचीत हेतु अभियुक्त के घर जाने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त ने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0- 168/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 26.06.2026 को उपनिरीक्षक धीरज कुमार मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त डेमरी मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहा है तथा कहीं भागने की फिराक में है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा डेमरी मोड़ पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम *हरेंद्र सरोज पुत्र सूजन निवासी ग्राम पुरन्दरपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़* बताया। अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
हरेंद्र सरोज पुत्र सूजन निवासी ग्राम पुरन्दरपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-168/2026, धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 धीरज कुमार, का0 सौरभ पाण्डेय थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।