*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अवैध असलहों के विरुद्ध सिधारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति दिनांक : 29.06.2026*
*थाना- सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*🔹 अवैध असलहों के विरुद्ध सिधारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 02 देशी तमंचे व 02 जिंदा कारतूस बरामद, दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत*
*➡घटना का विवरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी के नेतृत्व में थाना सिधारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 29.06.2026 को उ0नि0 मुरारी मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा भदुली अण्डरपास के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को समय 07:29 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए।
*➡ गिरफ्तार अभियुक्त*
सनी गिहार पुत्र मनोज गिहार, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी गिहार कॉलोनी, भोगांव, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी।
सनी कुमार पुत्र कृष्ण मुरारी, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी गिहार कॉलोनी, भोगांव, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी।
*➡ बरामदगी*
02 अदद देशी तमंचा (.315 बोर)
02 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
*➡पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 269/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
*➡आपराधिक इतिहास*
सनी गिहार
मु0अ0सं0 640/2018 धारा 41 सीआरपीसी, थाना भोगांव, मैनपुरी।
मु0अ0सं0 658/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम एवं 272 भादवि, थाना कोतवाली, मैनपुरी।
सनी कुमार
मु0अ0सं0 13/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना भोगांव, मैनपुरी।
मु0अ0सं0 247/2023 धारा 323, 504, 506 भादवि, थाना भोगांव, मैनपुरी।
मु0अ0सं0 725/2023 धारा 323, 504, 506 भादवि, थाना भोगांव, मैनपुरी।
*➡ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 मुरारी मिश्रा, चौकी प्रभारी मूसेपुर थाना- सिधारी, जनपद आजमगढ़
हे0का0 मनोज कुमार यादव थाना- सिधारी, जनपद आजमगढ़
का0 अंकित कुमार सिंह थाना- सिधारी, जनपद आजमगढ़
का0 अतुल राजभर थाना- सिधारी, जनपद आजमगढ़
का0 मनोज कुमार थाना- सिधारी, जनपद आजमगढ़
जनपद आजमगढ़ पुलिस अवैध शस्त्र रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सतत प्रतिबद्ध है।






