*TV 20 NEWS || AZAMGARH:श्रीराम फाइनेंस एजेंट पर ₹82 हजार की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार*

आजमगढ़ जिले के थाना रानी की सराय क्षेत्र के चकखैरुल्लाह निवासी बृजेश भारती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर श्रीराम फाइनेंस के एजेंट प्रदीप कुमार पर ₹82,000 की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, उसने अपनी बहन की जीवन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम के लिए एजेंट को ₹1,01,000 दिए थे, जिसे एजेंट ने हड़प लिया। आरोप है कि 25 जून की रात आरोपी ने अज्ञात बदमाशों के साथ पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर रानी की सराय थाने पहुंचा, तो पुलिस ने आरोपी के दबाव में आकर उल्टा उसे ही दो घंटे बैठाए रखा और जबरन सुलह का दबाव बनाते हुए ₹20,000 देने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने एसपी से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।