*TV 20 NEWS || AZAMGARH:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पी.डी.ए.के जननायक श्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का 53 वां जन्मदिन जिला पार्टी कार्यालय में 53 किलो का केक काटकर मनाया गया*

प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पी.डी.ए.के जननायक श्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का 53 वां जन्मदिन जिला पार्टी कार्यालय में 53 किलो का केक काटकर मनाया गया।
उपस्थित लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु होने की कामना किया।
उनके जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के गायक कलाकारों ने शानदार गीत प्रस्तुत किया इसके बाद जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कुंवर सिंह उद्यान में पीपल, नीम आदि का पेड़ लगाकर अखिलेश यादव के प्रकृति के लगाव के कारण पूरे जनपद में सभी गांव, बूथों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा प्राकृतिक संतुलन में पेड़ों का एक महत्वपूर्ण योगदान है।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आज देश में समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव ऐसे नेता हैं जो पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, मजलूमों, किसानों व नौजवानों की चिंता करते हैं। और जब भी अवसर मिला उनकी खुशहाली के लिए कार्य करते हैं पूरे देश की जनता की उम्मीद उन पर टिकी है भा.ज.पा. देश से संविधान व लोकतंत्र, आरक्षण आदि खत्म करना चाहती है, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है यहां तक की अयोध्या में श्री राम जी के मंदिर में हजारों करोड़ों की चोरी हुई लेकिन सरकार अभियुक्तों को बचाने का प्रयास कर रही है जनता का भला कैसे हो सकता है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, आजमगढ़ सांसद प्रतिनिधि विपिन यादव, अजीत कुमार राव,डॉ हरिराम यादव वसीम अहमद,मो. अब्दुल्ला, सरफराज आलम मंसूर, प्रेमा यादव, डॉ अमित सिंह,विनीत राय, पप्पू कुमार यादव,बबीता चौहान, गुड्डी देवी, सना परवीन, द्रौपदी पांडेय,सुषमा चौहान, सिकंदर यादव,डिपलूर रहमान, आशीष यादव, गौरव यादव, संतोष कुमार गौतम, जगदीश प्रसाद, सूरज राजभर, जोरार खान,नरसिंग भारती,हरिश्चंद्र यादव, आनंद यादव, हरिकेश यादव, सुशील आनंद, सिंगारी गौतम, विनोद यादव, पूर्व प्रमुख संदीप यादव गुड्डू,सिकंदर यादव, राजेश यादव, मनोज यादव,जीएस प्रियदर्शी, राजेंद्र मास्टर, विवेक सिंह, श्याम देव चौहान, चंद्रशेखर यादव गुल्लू,राम रतन राहुल, आशुतोष चौधरी, रणवीर चौहान आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।