*TV 20 NEWS || AZAMGARH:ग्राम गम्भीरबन में आवंण्टित भूमि को ग्राम प्रधान द्वारा जबरदस्ती कब्जा करने के प्रयास के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र*
सेवा में,
श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय,
जनपद-आजमगढ़।
विषय :-
ग्राम गम्भीरबन में आवंण्टित भूमि को ग्राम प्रधान द्वारा जबरदस्ती कब्जा करने के प्रयास के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र ।
महोदय,
सादर अवगत कराना है कि गम्भीरबन के प्रधान द्वारा जबरदस्ती हमारी पुश्तैनी जमीन में हाट बाजार बनाकर हड़पना चाहते है तथा मना करने पर गाली गलौज दे रहे थे। मेरे द्वारा 112 नम्बर पर पुलिस को फोन करने पर मौके पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा काम रोका गया है।
हम प्रार्थीगण पच्चासों साल से गाटा संख्या 2814 रकबा 1.560 कड़ी पर काबिज दाखिल है। हम सभी अनुसूचित जाति के गरीब परिवार के व्यक्ति है तथा मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते है। हमारी जमीन के बगल में परिवहन विभाग की (आर०टी०ओ०) आफिस आ जाने के कारण हमारी जमीन को ग्राम प्रधान व उसके पति आशुतोष सिंह रवि कुमार पुत्रगण बाल मुकुन्द सिंह द्वारा सरकारी कार्य दिखाकर कब्जा किया जा रहा है, जबकि गाटा संख्या-2814मि० बहुत बड़ा रकबा का नम्बर है। इन लोगों द्वारा छः महीने पूर्व आर०टी०ओ० के उत्तर तरफ जमीन कब्जा करने का प्रयास किया। मगर वे सफल नहीं हो पाये जबकि उपरोक्त गाटा संख्या-2414मि0 में मानदेय उच्च न्यायालय द्वारा रिट संख्या-38367 में आदेश पारित किया गया है कि गाटा संख्या-2814 में बिना विभाजन के कोई पक्का निर्माण कार्य नहीं किया जायेगा, जबकि ग्राम प्रधान द्वारा अदालती मुकदमा हाजिर हुए थे, परन्तु उच्च न्यायालय के निर्णय के खिलाफ ग्राम प्रधान व परिवार के द्वारा जबरदस्ती गुण्डई के बदौलत हम गरीबों की जमीन हड़पना चाहते है।
अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि हम लोगों जान माल की रक्षा करते हुए हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रोकने का आदेश पारित करने की कृपा करें। दिनांक :- 03-07-2026
प्रार्थीगण
विद्या भारती लखनशुभसोनाली मुन्ना
रामशुभ






