*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नशे के सौदागरों पर आजमगढ़ पुलिस का प्रहार, 50 पुड़िया (4.80 ग्राम) अवैध हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार*

*प्रेस नोट दिनांक– 04.07.2026*
*थाना– सरायमीर, जनपद आजमगढ़*

🔹*नशे के सौदागरों पर आजमगढ़ पुलिस का प्रहार*

🔹*50 पुड़िया (4.80 ग्राम) अवैध हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार*

🔹*NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज, अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले*

➡️ *घटना का विवरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 04.07.2026 को उ0नि0 हरिकेश शर्मा मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीनापारा पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध हेरोइन के साथ किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरणपाल सिंह को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सतर्कता एवं तत्परता से मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरु सोनकर पुत्र महेन्द्र सोनकर, निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ बताया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 50 पुड़िया (कुल 4.80 ग्राम) अवैध हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ का इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

*➡️ पंजीकृत अभियोग*
*मु0अ0सं0 174/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।*

*➡️ गिरफ्तार अभियुक्त*
वीरु सोनकर पुत्र महेन्द्र सोनकर, निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

*➡️ बरामदगी*
50 पुड़िया अवैध हेरोइन (कुल वजन 4.80 ग्राम)

*➡️ आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से चोरी, चोरी की संपत्ति रखने एवं एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 05 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें—
• मु0अ0सं0 83/2021 धारा 41/411 भा.द.वि. थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
• मु0अ0सं0 117/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
• मु0अ0सं0 239/2024 धारा 380/411/457 भा.द.वि. थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
• मु0अ0सं0 341/2024 धारा 379/411 भा.द.वि. थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
• मु0अ0सं0 174/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

*➡️ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 हरिकेश शर्मा
• का0 संजीव कुमार
• रि0आ0 संदीप जायसवाल
• रि0का0 हरिश राजभर
• रि0आ0 अंकित सिंह
*आजमगढ़ पुलिस जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।*