*TV 20 NEWS ||LUCKNOW:उत्तर प्रदेश में प्रीती शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एनसीपी उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव नियुक्त*

उत्तर प्रदेश में प्रीती शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एनसीपी उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव नियुक्त..!!

लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह के द्वारा प्रीती शुक्ला को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह की संस्तुति के उपरांत यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रीती शुक्ला अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

अपनी नियुक्ति पर प्रीती शुक्ला ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह एवं प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।