*TV 20 NEWS || AZAMGARH:इंस्टाग्राम पर कपड़ा खरीदने के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में पीड़ित के ₹9,886 वापस कराए गए*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक – 10.07.2026*
*थाना – फूलपुर, जनपद – आजमगढ़*
• *इंस्टाग्राम पर कपड़ा खरीदने के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में पीड़ित के ₹9,886 वापस कराए गए*
• *साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर की त्वरित कार्रवाई से न्यायालय के आदेश के उपरांत पीड़ित को मिली धनराशि*
शिकायतकर्ता अंगद राजभर पुत्र सुरेश राजभर निवासी ग्राम भोरमऊ, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 31.01.2026 को इंस्टाग्राम पर कपड़ा खरीदने के दौरान अज्ञात लिंक के माध्यम से साइबर ठगी कर उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ₹10,094 की धोखाधड़ी कर ली गई थी। घटना के संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई धनराशि में से ₹9,886 अभियुक्त के बैंक खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए होल्ड कराई गई ₹9,886 की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
*आवेदक का विवरण :*
अंगद राजभर पुत्र सुरेश राजभर, निवासी ग्राम भोरमऊ, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*वापस कराई गई धनराशि :*
₹9,886
*साइबर पुलिस टीम :*
1. उ0नि0 दयानन्द
2. म0का0 पूजा पाण्डेय






