*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना निजामाबाद क्षेत्र में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति किया गया जागरूक*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 13 जुलाई, 2026*
*जनपद : आजमगढ़*

*मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना निजामाबाद क्षेत्र में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति किया गया जागरूक*

*श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय* के आदेशानुसार तथा *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में *महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण* के उद्देश्य से संचालित *मिशन शक्ति अभियान* के अंतर्गत *थाना निजामाबाद* क्षेत्र में *क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल* के पर्यवेक्षण में *थाना निजामाबाद की मिशन शक्ति टीम* द्वारा *’बहू-बेटी सम्मेलन’* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित *महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए विभिन्न जनजागरूकता पम्पलेट भी वितरित* किए गए।

➡️ सम्मेलन के दौरान *महिलाओं एवं किशोरियों को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें वूमेन पावर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, 181 महिला हेल्प लाईन के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।*

🔹 कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वयं सहायता समूहों की भूमिका, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं एवं किशोरियों को छेड़छाड़, लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध, बाल सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, सुरक्षित व्यवहार तथा घर से भागने के कानूनी एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने का आह्वान किया गया।

👉 *आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है तथा भविष्य में भी मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।*