*TV 20 NEWS || AZAMGARH:कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ महाराष्ट्र के हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 13 जुलाई, 2026*
*थाना : कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ महाराष्ट्र के हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*मुखबिर की सूचना पर हाफिजपुर चौराहे के पास हुई कार्रवाई, शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी* के पर्यवेक्षण में *थाना कोतवाली पुलिस को अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त हुई है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
*दिनांक 12.07.2026* को थाना कोतवाली पर तैनात *उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति (चौकी प्रभारी बलरामपुर) अपनी पुलिस टीम* के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि *एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर हाफिजपुर चौराहे से बद्दोपुर जाने वाले मार्ग* पर मौजूद है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा *रात्रि 11:20 बजे* अभियुक्त *अबू तालिब शेख पुत्र अफाक अहमद शेख, निवासी संजय गांधी नगर, जमशेद जी. जी. भाय रोड, नार्थ सेंट्रल रेलवे कम्पाउंड, थाना सर जे.जे. मार्ग, जिला बृहन्मुंबई, महाराष्ट्र उम्र लगभग 35 वर्ष* को नियमानुसार हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद देशी तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद* हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 374/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अबू तालिब शेख पुत्र अफाक अहमद शेख, निवासी संजय गांधी नगर, जमशेद जी. जी. भाय रोड, नार्थ सेंट्रल रेलवे कम्पाउंड, थाना सर जे.जे. मार्ग, जिला बृहन्मुंबई, महाराष्ट्र उम्र लगभग 35 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
01 अदद देशी तमंचा (.315 बोर)
01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
1. अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 374/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*आपराधिक इतिहास-*
*गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध महाराष्ट्र राज्य में निम्नलिखित आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं—*
1. मु0अ0सं0 13/2025, धारा 331(2), 126(2), 115(2), 352, 351(2), 3(5) बीएनएस, थाना सर जे.जे. मार्ग, जिला बृहन्मुंबई, महाराष्ट्र।
2. मु0अ0सं0 119/2026, धारा 352, 74, 79 बीएनएस, थाना सर जे.जे. मार्ग, जिला बृहन्मुंबई, महाराष्ट्र।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति, चौकी प्रभारी बलरामपुर
उ0नि0 उदयशंकर तिवारी
कांस्टेबल सुमित कुमार
कांस्टेबल भूपेन्द्र मिश्रा
कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार
कांस्टेबल पंकज शर्मा
कांस्टेबल भवरनाथ
कांस्टेबल सचिन मिश्रा






