*TV 20 NEWS || AZAMGARH:₹25,000 का इनामी अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त से हुई पूछताछ के आधार पर मिली बड़ी सफलता*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 13 जुलाई, 2026*
*थाना : कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*₹25,000 का इनामी अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त से हुई पूछताछ के आधार पर मिली बड़ी सफलता*
*ग्रहदोष दूर करने एवं धर्म-कर्म का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण ठगने वाले गिरोह का एक और सदस्य पुलिस के शिकंजे में, दो ठगी की घटनाओं का सफल अनावरण*
*कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद दूसरे इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी से 02 घटनाओं का हुआ खुलासा*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षण* में *थाना कोतवाली* पुलिस ने *₹25,000 के पुरस्कार घोषित अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार* करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त के *कब्जे से ठगी में प्रयुक्त सामग्री एवं नकदी बरामद* करते हुए उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 07.02.2026 को वादिनी आशा पत्नी रामप्रवेश, निवासी ग्राम छतौरा, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ (हाल पता काली चौरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़) द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दी गई कि शंकर तिराहा, सिधारी स्थित ग्रैंड एसआर होटल के समीप दो अज्ञात व्यक्तियों ने परिवार पर ग्रहदोष एवं अशुभ प्रभाव का भय दिखाकर उन्हें विश्वास में लिया तथा ग्रहदोष दूर करने के बहाने उनकी सोने की चेन, अंगूठी एवं ₹2,000 नकद लेकर फरार हो गए। इस संबंध में *थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 41/2026, धारा 318(4), 317(2), 317(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान गिरोह के एक सदस्य लईक उर्फ लकी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश जारी थी।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
इसी क्रम में दिनांक 13.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय पुलिस टीम एवं मुखबिर की सूचना पर आजमगढ़ रोडवेज प्राइवेट बस अड्डा पहुंचे, जहां मुकदमा उपरोक्त से संबंधित *₹25,000 के इनामी* अभियुक्त हुसैनू पुत्र नजरूद्दीन नि0 ठण्डा नाला गूलर भोज थाना गदरपुर जनपद उद्यमसिंह नगर उत्तराखण्ड उम्र 45 वर्ष को समय करीब 10:40 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से ₹400 नकद, आभूषण साफ करने वाले केमिकल से भरी एक प्लास्टिक की शीशी तथा 10 विभिन्न रंगों के नग (पत्थर) बरामद किए गए। अ्न्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. हुसैनू पुत्र नजरूद्दीन नि0 ठण्डा नाला गूलर भोज थाना गदरपुर जनपद उद्यमसिंह नगर उत्तराखण्ड उम्र 45 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
₹400 नगद
आभूषण साफ करने वाले केमिकल से भरी 01 प्लास्टिक की शीशी
10 अदद विभिन्न रंगों के नग (पत्थर)
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों सैफ अली खाँ, इमरान एवं लईक उर्फ लकी के साथ मिलकर अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह संचालित करता है। गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में घूमकर विशेष रूप से अधेड़ एवं वृद्ध महिलाओं को धर्म-कर्म, ग्रहदोष एवं पूजा-पाठ का भय दिखाकर विश्वास में लेते थे तथा उनके सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी छलपूर्वक लेकर फरार हो जाते थे। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि दिनांक 06 एवं 07 फरवरी 2026 को गिरोह के चारों सदस्य आजमगढ़ आए थे। 06 फरवरी को बेलइसा सब्जी मंडी क्षेत्र तथा 07 फरवरी को लाइफ लाइन हॉस्पिटल के समीप दो महिलाओं से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। ठगी के बाद आभूषण बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली। अभियुक्त के हिस्से में लगभग ₹35,000 आए थे, जिनमें से अधिकांश खर्च हो चुके हैं तथा शेष ₹400 उसकी तलाशी में बरामद हुए।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 41/2026, धारा 318(4), 317(2), 317(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0- 27/2026, धारा- 318(4), 319(2) बीएनएस, थाना- रानी की सराय, जनपद- आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0- 41/2026, धारा- 318(4), 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस, थाना- कोतवाली, जनपद- आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0- 32/2023, धारा- 406, 411, 420 भा.दं.सं., थाना- पिपरी, जनपद- सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0- 85/2023, धारा- 406, 420, 467, 468, 471, 506, 120-बी भा.दं.सं., थाना- रॉबर्ट्सगंज, जनपद- सोनभद्र।
5. मु0अ0सं0- 191/2023, धारा- 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना- रॉबर्ट्सगंज, जनपद- सोनभद्र।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय
उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज
रि0 कां0 सचिन कुमार मिश्रा
रि0 कां0 मनीष सिंह
रि0 म0 कां0 प्रियंका सिंह
हे0 कां0 अभय कुमार सिंह
कां0 अंशुमान सिंह
कां0 आदित्य कुमार






