*TV 20 NEWS || AZAMGARH: स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने श्रीमती पूजा सिंह को बनाया “संयोजक – पूर्वांचल एवं मीडिया प्रभारी, _HPV वैक्सीनेशन और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान को UP के हर जिले तक ले जाने का लक्ष्य*

*स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन*
ने श्रीमती पूजा सिंह को बनाया “संयोजक – पूर्वांचल एवं मीडिया प्रभारी”*
_HPV वैक्सीनेशन और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान को UP के हर जिले तक ले जाने का लक्ष्य_
*लखनऊ, 15 जुलाई 2026*: महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में काम करने वाली प्रतिष्ठित संस्था *स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन* ने “आनंदी माँ – एक जीवन बचाओ अभियान {कैंसर मुक्त भारत यात्रा}” के अंतर्गत बड़ा निर्णय लिया है।
संस्था ने *श्रीमती पूजा सिंह जी* को *”संयोजक – पूर्वांचल एवं मीडिया प्रभारी – उत्तर प्रदेश”* के पद पर मनोनीत किया है।
यह मनोनयन पत्र संस्था स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय संयोजक *डॉ. सुमेधा नीलू त्रिवेदी* द्वारा 15 जुलाई 2026 को जारी किया गया।
*मनोनयन का उद्देश्य*
संस्था ने पूजा सिंह के मनोनयन का कारण बताते हुए कहा कि प्रदेश में _सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, HPV वैक्सीनेशन के प्रति जनजागरूकता, रैली, जनसहभागिता और “कैंसर मुक्त भारत यात्रा”_ को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को ध्यान में रखा गया है।
डॉ. सुमेधा नीलू त्रिवेदी ने विश्वास जताया कि श्रीमती पूजा सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद तक पहुंचेगा और अधिक से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं को HPV वैक्सीनेशन और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करेगा।
*संस्था के बारे में*
, लखनऊ स्थित एक पंजीकृत संस्था है जो 12A, 80G और नीति आयोग से मान्यता प्राप्त है। संस्था “आनंदी माँ – एक जीवन बचाओ अभियान” के माध्यम से पूरे भारत को कैंसर मुक्त बनाने के लिए काम कर रही है।
संस्था ने श्रीमती पूजा सिंह के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की l






