*TV 20 NEWS || BALLIA:बलिया में पुलिस मुठभेड़, अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 बाइक, पंपिंग सेट और तमंचा बरामद; एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-19.07.2026*
*स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 5 नफर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा उनके कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व चोरी की 01 अदद ट्रैक्टर, 01 अदद ट्रैक्टर की ट्राली, 11 अदद दो पहिया मोटर साईकिल, दो अदद पम्पिंग सेट मोटर व चोरी करने के उपकरण बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री आलोक गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.07.2026 को समय लगभग 02.45 बजे स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अजय साहनी, सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव व प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना बैरिया मय हमराह पुलिस टीम के मुखबीर की सूचना पर कि कुछ लोग जयप्रकाश नगर के तरफ से कई जगहों से चोरी किये गये मोटरसाईकिल को चोरी किये गये ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर बेचने के लिये बिहार ले जा रहे है । उक्त सूचना पर पलिस टीम जयप्रकाश नगर वाले बन्धा मार्ग पर टोलाबाज राय मोड पर पहुँच पर चोरी की मोटर साईकिल से संबन्धित 05 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी कि अभियुक्त हेमन्त सिंह पुत्र हरेराम सिंह निवासी कुरैजी थाना गड़वार जनपद बलिया के द्वारा अपने को घीरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश 1.हेमन्त सिंह पुत्र हरेराम सिंह निवासी कुरैजी थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र 27 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी है तथा शेष 04 अभियुक्तगण 1.हर्ष राज सिंह उर्फ राज सिंह पुत्र शशिचन्द सिंह उर्फ राशि चन्द्र सिंह निवासी जगदीशपुर थाना फेफना जपनद बलिया 2.दिनेश श्रीवास्तव पुत्र फतेबहादुर श्रीवास्तव निवासी हैबतपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया 3.अनुज उपाध्याय उर्फ शिवम उपाध्याय पुत्र कैलाश नाथ उपाध्याय उर्फ सन्तशरण उपाध्याय निवासी बड़का बैजू टोला सिताबदियर थाना रिविलगंज जनपद सारण बिहार हाल मुकाम ग्राम टोला शिवन राय थाना बैरिया जनपद बलिया 4.जयकुमार गोड़ उर्फ सन्टुल गोड़ पुत्र भगेलू गोड़ निवासी बभनौली थाना गड़वार जनपद बलिया को किया गया गिरफ्तार जो गाड़ियों को बिहार बेचने जा रहे थे, बदमाश हेमन्त सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे ईलाज हेतु तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा सीएचसी सोनबरसा प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया है जहा उसका ईलाज चल रहा है । घायल बदमाश के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 0315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है तथा 01 अदद ट्रेक्टर मय ट्राली, 11 अदद दो पहिया मोटर साईकिल, दो अदद पम्पिंग सेट मोटर व चोरी करने के उपकरण बरामद हुआ । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/26 धारा 109(1), 317(2), 317(4), 3(5), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी.एन.एस. व 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 232/26 धारा 109(1), 317(2), 317(4), 3(5), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी.एन.एस. व 3/25 आयुध अधि0 थाना बैरिया जनपद बलिया।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 01 अदद अवैध तमंचा 0315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
2. 01 अदद ट्रैक्टर मय ट्राली
3. 11अदद दो पहिया मोटर साईकिल
4. 02 अदद पम्पिंग सेट मोटर
5. चोरी करने के उपरकरण
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. हेमन्त सिंह पुत्र हरेराम सिंह निवासी कुरैजी थाना गड़वार जनपद बलिया
2.हर्ष राज सिंह उर्फ राज सिंह पुत्र शशिचन्द्र सिंह उर्फ राशिचन्द्र सिंह निवासी जगदीशपुर थाना फेफना जनपद बलिया
3.दिनेश श्रीवास्तव पुत्र फतेबहादुर श्रीवास्तव निवासी हैबतपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया
4.अनुज उपाध्याय उर्फ शिवम उपाध्याय पुत्र कैलाश नाथ उपाध्याय उर्फ सन्त शरण उपाध्याय निवासी बड़का बैजू टोला सिताबदियर थाना रिविलगंज जनपद सारण बिहार, हा0मु0 टोला शिवन राय थाना बैरिया जनपद बलिया
5.जयकुमार गोड़ उर्फ सन्टुल गोड़ पुत्र भगेलू गोड़ निवासी बभनौली थाना गड़वार जनपद बलिया
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त हेमन्त सिंह-*
1.मु0अ0सं0 28/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बांसडीह जनपद बलिया
2.मु0अ0सं0 56/2024 धारा 380/411/457 भादवि थाना गड़वार जनपद बलिया
3.मु0अ0सं0 23/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/
338/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त दिनेश श्रीवास्तव-*
1.मु0अ0सं0 264/2018 धारा 60/72 आबकारी अधि0 व 272/273 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया
2.मु0अ0सं0 1031/17 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 थाना नरही जनपद बलिया
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त हर्ष राज सिंह उर्फ राज सिंह-*
1.मु0अ0सं0 112/2019 धारा 60(1)/63 आबकारी अधि0 थाना फेफना जनपद बलिया
2.मु0अ0सं0 89/2025 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना फेफना जनपद बलिया
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनुज उपाध्याय उर्फ शिवम उपाध्याय-*
1.मु0अ0सं0 710/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बैरिया जनपद बलिया
2.मु0अ0सं0 149/2024 धारा 379/411/419/420 भादवि थाना बैरिया जनपद बलिया
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त जयकुमार गोड़-*
1.मु0अ0सं0 292/2023 धारा 147/148/307/323/324/504/506 भादवि थाना गड़वार जनपद बलिया
2.मु0अ0सं0 110/2023 धारा 323/504/506 भादवि थाना खेजुरी जनपद बलिया
*बरामदगी/पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया मय टीम
2. निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस जनपद बलिया।
3. उ0नि0 श्री अजय साहनी प्रभारी स्वाट टीम बलिया
4. उ0नि0 श्री अवनीश त्रिपाठी चौकी प्रभारी चांददियर थाना बैरिया बलिया मय टीम
5. उ0नि0 श्री शुभम दूबे चौकी प्रभारी जयप्रकाश नगर थाना बैरिया बलिया मय टीम
6. उ0नि0 श्री मुकेश कुमार चौकी प्रभारी बैरिया थाना बैरिया बलिया मय टीम
7. मुख्य आरक्षी दिलीप पाठक स्वाट टीम बलिया
8. मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस सेल बलिया।
9. मुख्य आरक्षी देवेंद्र सरोज सर्विलांस सेल बलिया।
10. मुख्य आरक्षी विकाश श्रीवास्तव सर्विलांस सेल बलिया
11. आरक्षी सूर्यप्रकाश यादव स्वाट टीम बलिया
12. आरक्षी चालक पंकज सिंह स्वाट टीम बलिया
13. आरक्षी अरविन्द पाल स्वाट टीम बलिया
14. आरक्षी रमेश यादव स्वाट टीम बलिया
15. आरक्षी मनोज कुमार सर्विलांस सेल बलिया।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*






