*TV 20 NEWS || PRYAGRAJ:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में फर्जी डिग्रीधारी और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं*
*इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में फर्जी डिग्रीधारी और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।*
न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की पीठ ने राज्य में अधिवक्ताओं के आपराधिक रिकॉर्ड और फर्जी डिग्रियों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल और पुलिस प्रशासन को कड़े कदम उठाने को कहा है।
*हाईकोर्ट के इस आदेश के मुख्य बिंदु और निर्देश निम्नलिखित हैं:*
✅ 105 फर्जी वकीलों पर FIR दर्ज करने का निर्देश:
कोर्ट के निर्देश पर चल रहे प्रमाणपत्र सत्यापन अभियान में 105 अधिवक्ताओं की कानून (LLB) की डिग्रियां फर्जी पाई गईं।
✅कोर्ट ने यूपी बार काउंसिल को इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और प्रतिरूपण (Impersonation) के तहत तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कराने का आदेश दिया है।
✅ *लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई:*
जिन वकीलों के खिलाफ जघन्य अपराधों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, उनके खिलाफ बार काउंसिल को तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर प्रैक्टिस लाइसेंस निलंबित करने को कहा गया है।
✅ *आपराधिक मामलों का ट्रांसफर:* उत्तर प्रदेश में 4,157 वकीलों के खिलाफ कुल 5,056 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
स्थानीय अदालतों पर इनके प्रभाव को देखते हुए, हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि वकीलों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को उनके गृह/प्रैक्टिस जिले से हटाकर पास के दूसरे जिले की अदालत में ट्रांसफर किया जाए ताकि निष्पक्ष सुनवाई हो सके।
🔴 *अदालतों में ‘संगठित गिरोह’ पर तल्ख टिप्पणी:* हाईकोर्ट ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला न्यायालयों में लॉ ग्रेजुएट्स के कुछ संगठित गिरोह बन गए हैं, जो कोर्ट के फैसलों को जबरन लागू करवाने, अवैध कब्जे करवाने और गवाहों को डराने का काम कर रहे हैं।
✅ *स्टेटस रिपोर्ट तलब:* अदालत ने राज्य के डीजीपी, डीजीपी (अभियोजन) और बार काउंसिल से इस पूरी कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी है और अनुपालन रिपोर्ट (Compliance Report) पेश करने के लिए 20 अगस्त 2026 की तारीख तय की है।
🟣 *कोर्ट की टिप्पणी:* अधिवक्ता सिर्फ मुवक्किल के प्रतिनिधि नहीं बल्कि न्याय वितरण प्रणाली के अभिन्न अंग होते हैं। पेशे की शुचिता बनाए रखने के लिए यह कठोर कदम उठाना बेहद जरूरी है, ताकि न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा बना रहे।
आपकी क्या राय है इस खबर पर हमें Law Expert and Judiciary Exam कमेंट कर अवश्य बताएं।
Chandan Kumar Sharma ✍️






