*TV 20 NEWS || AZAMGARH:हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 22.07.2026*
*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*
*हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है।
दिनांक 19.07.2026 को वादी मुकदमा ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी पुत्र स्व. राजेश्वर त्रिपाठी निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि सहन की भूमि के कब्जे को लेकर अभियुक्तगण अमन, अर्पित, मुकेश एवं निशा निवासीगण ग्राम रघुनाथपुर ने उनके चाचा राजमणि तिवारी पर हत्या करने की नीयत से फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0- 184/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
आज दिनांक 22.07.2026 को उपनिरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय मय पुलिस टीम मुकदमे से संबंधित अभियुक्त अर्पित तिवारी एवं निशा तिवारी ग्राम रघुनाथपुर गेट के पास ऑटो का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त अर्पित तिवारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद फावड़ा बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. अर्पित तिवारी पुत्र मुकेश तिवारी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
2. निशा तिवारी पत्नी मुकेश तिवारी, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-* घटना में प्रयुक्त एक अदद फावड़ा।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 184/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय, का0 कृष्णचन्द्र, रि0का0 अमीष जायसवाल, रि0का0 योगेन्द्र प्रजापति, रि0म0का0 स्वाती सिंह, रि0म0का0 मेनका जायसवाल थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।






