*TV 20 NEWS || AZAMGARH : फर्जी दस्तावेज तैयार कर नाम, पिता का नाम एवं जन्मतिथि में परिवर्तन कर अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 26.07.2026*
*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*फर्जी दस्तावेज तैयार कर नाम, पिता का नाम एवं जन्मतिथि में परिवर्तन कर अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा कूचरचित पासपोर्ट एवं अन्य कागजात बनाने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में थाना गम्भीरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत पासपोर्ट धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 13.05.2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें पासपोर्ट धारक *मोहम्मद तारिक पुत्र खालिक अहमद, निवासी ग्राम मंगरावा रायपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़* द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर अपने व्यक्तिगत विवरण, जैसे नाम, पिता का नाम एवं जन्मतिथि में परिवर्तन कर अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 115/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 338, 336(3) एवं 340 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 26.07.2026 को उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त *मोहम्मद तारिक पुत्र खालिक अहमद निवासी ग्राम मंगरावा रायपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को रोहुआ मोड़ से समय करीब 14:35 बजे गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* मोहम्मद तारिक पुत्र खालिक अहमद, निवासी ग्राम मंगरावा रायपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0-115/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340 बीएनएस एवं 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम, 1967 थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 संजय कुमार सिंह, कां0 विश्वामित्र, कां0 सूरज खरवार, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।






