*TV 20 NEWS || PRYAGRAJ:उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने फाफामऊ विधानसभा में दिया ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का मंत्र, कहा – 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, हर कार्यकर्ता को मिलेगी जिम्मेदारी*

*प्रेस विज्ञप्ति*

*उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने फाफामऊ विधानसभा में दिया ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का मंत्र, कहा – 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, हर कार्यकर्ता को मिलेगी जिम्मेदारी*

*अधिवक्ता श्री राजेन्द्र मिश्र (बबुआन) के आवास पर स्थानीय जनों के साथ चाय पर की आत्मीय चर्चा*

*प्रयागराज, 27 जुलाई 2026* उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज प्रयागराज की फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र – 254 में आयोजित कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कार्यकर्ताओं को *”मेरा बूथ, सबसे मजबूत”* का नारा दिया और कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। यदि बूथ मजबूत होगा तो भाजपा को कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मन लगाकर, पूरी निष्ठा के साथ संगठन के कार्य में जुट जाएं। 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है और सरकार बनने पर बूथ स्तर तक के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।

*उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा -*

“विपक्षी दलों के पास न नीति है, न नियत और न ही नेता। वे जनता को बर्गलाने, झूठ फैलाने और भ्रम पैदा करने का काम कर रहे हैं। हमें उन्हें सफल नहीं होने देना है। हमें घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की विकास योजनाओं – गरीब कल्याण, किसान सम्मान, उज्ज्वला, आयुष्मान, आवास योजना, एक्सप्रेस-वे और प्रयागराज के विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचानी है।”

उन्होंने वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद लिया और उनके अनुभवों का लाभ संगठन को दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जन हमारे मार्गदर्शक हैं और कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं, दोनों के समन्वय से ही फाफामऊ ही नहीं पूरे प्रयागराज में भाजपा और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने 2027 में फाफामऊ विधानसभा सहित प्रयागराज की सभी सीटों पर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम उपरान्‍त वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेन्द्र मिश्र (बबुआन) जी के आवास पर स्थानीय नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों के साथ चाय पर आत्मीय चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रदेश में सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा समाज के अन्य पात्र लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया। उपस्थित जनों से संवाद करते हुए क्षेत्र की विकास योजनाओं, जनहित के मुद्दों तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान जी, मा. विधायकगण श्री गुरु प्रसाद मौर्य जी, श्री दीपक पटेल जी, विधान परिषद के मा. सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश मौर्य जी, मा. जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण एवं मंडल अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता बंधु गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।