*TV 20 NEWS || AZAMGARH:टॉप-10 अभियुक्तों के सत्यापन हेतु सर्किल नगर में विशेष अभियान, पुलिस टीमों ने एक साथ की दबिश*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 31.07.2026, जनपद- आजमगढ़*

*• टॉप-10 अभियुक्तों के सत्यापन हेतु सर्किल नगर में विशेष अभियान, पुलिस टीमों ने एक साथ की दबिश*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में टॉप-10 अभियुक्तों के सत्यापन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 31.07.2026 को *क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी* के कुशल पर्यवेक्षण में सर्किल नगर के समस्त टॉप-10 अभियुक्तों के निवास स्थानों पर सत्यापन एवं जांच के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया। अभियान के दौरान अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति, गतिविधियों एवं उपलब्धता का सत्यापन किया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अभियान का उद्देश्य जनपद में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश बनाए रखना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।