*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना महराजगंज पुलिस की कार्यवाही: हत्या के प्रयास के मुकदमे में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 02.08.2026*
*थाना- महराजगंज, जनपद आजमगढ़*

*थाना महराजगंज पुलिस की कार्यवाही: हत्या के प्रयास के मुकदमे में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, *डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महराजगंज जयप्रकाश के नेतृत्व में थाना महराजगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

*पूर्व की घटना-*
दिनांक 04.06.2026 को वादी विजय बहादुर मौर्य निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, थाना महराजगंज द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि नामजद अभियुक्तों ने उनके भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 02.08.2026 को उ0नि0 अवधेश कुमार यादव मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना पर हत्या के प्रयास के मुकदमे *मु0अ0सं0 123/2026* धारा *110, 3(5), 115(2), 352, 333 एवं 109(1) बीएनएस* से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को *औघड़गंज बाजार* से समय *10:30 बजे* गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. इन्द्रजीत यादव पुत्र स्व. दस्सी यादव, उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।
2. दल्ली उर्फ राजभान यादव पुत्र इन्द्रदेव यादव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0जयप्रकाश, उ0नि0 अवधेश कुमार यादव, उ0नि0 सुधीर पाण्डेय, हे0का0 जितेन्द्र यादव, का0 अनिल कुमार, का0 अजीत कुमार सिंह, का0 अभिरंजन कुमार थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।