*TV 20 NEWS || BALLIA:पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा 74 वीं उत्तर प्रेदश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में वाराणसी जोन की पुरूष फुटबाल की टीम को तृतीय स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त करने पर खिलाड़ियों से मिलकर किया गया उत्साहवर्धन व दी गई शुभकामनाएं*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 02.08.2026*

*पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा 74 वीं उत्तर प्रेदश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में वाराणसी जोन की पुरूष फुटबाल की टीम को तृतीय स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त करने पर खिलाड़ियों से मिलकर किया गया उत्साहवर्धन व दी गई शुभकामनाएं ।*

उल्लेखनीय है कि *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय* के कुशल निर्देशन व प्रतिसार निरीक्षक बलिया के देख-रेख में वाराणसी जोन की टीम विगत 03 माह से पुलिस लाइन बलिया एकत्र होकर अभ्यासरत थी, जिसके फलस्वरुप दिनांकः- 20.07.2026 से 24.07.2026 तक जनपद बरेली में आयोजित होने वाली *74वीं उत्तर प्रेदश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष-2026* में प्रतिभाग करनें वाली जोन की कुल 11 टीमों में वाराणसी जोन की पुरुष वर्ग फुटबाल टीम नें टीम प्रभारी, टीम प्रशिक्षक व पीटीआई के देख-रेख में व टीम कैप्टन के नेतृत्व में प्रतियोगिता में *सर्वाधिक 19 गोल करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक* अपने नाम किया । वाराणसी जोन की टीम की तरफ से सर्वाधिक गोल करनें वाले आरक्षी अमन सिंह को आयोजन सचिव द्वारा गोल्डेन बूट से सम्मानित किया गया ।

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री ओमवीर सिंह* के द्वारा वाराणसी जोन की पुरुष वर्ग फुटबाल टीम के कांस्य पदक विजेता के सभी खिलाड़ियों से मिलकर उन्हे प्रोत्साहित करते हुए खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु अवगत कराया गया कि “खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि ये पुलिस कर्मियों में टीम वर्क और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं । पुलिस का काम चुनौतीपूर्ण है और ऐसे आयोजन मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होते हैं।” प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने पेशेवर खेल भावना का परिचय दिया व महोदय द्वारा सभी खिलाड़िगण को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया गया ।

*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बलिया*