*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना कन्धरापुर,₹43 लाख की धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, प्रकाश में आये आरोपी को कन्धरापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 06.08.2026*
*थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़*

*➡️ ₹43 लाख की धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*➡️ प्रकाश में आये आरोपी को कन्धरापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार* के निर्देशन में थाना कन्धरापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वादी मुकदमा द्वारा तहरीर दिया गया था कि भूमि का बैनामा कराने के नाम पर ₹43 लाख प्राप्त करने के बावजूद बैनामा नहीं किया गया तथा रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0- 84/2026 धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान बैंक खातों एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों के परीक्षण से अभियुक्त दिवाकर पुत्र परसन का नाम प्रकाश में आया तथा अभियोग में धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

इसी क्रम में आज दिनांक 06.08.2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दिवाकर पुत्र परसन निवासी ग्राम कम्हेनपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ को समय करीब 10:30 बजे ग्राम कम्हेनपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 84/2026 धारा 316(2), 352, 351(3), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* दिवाकर पुत्र परसन, निवासी ग्राम कम्हेनपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 59 वर्ष।

*आपराधिक इतिहास-* मुकदमा उपरोक्त

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 अजय कुमार त्रिपाठी, का0 नितिन कुमार मिश्रा थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।