*TV 20 NEWS || AZAMGARH :अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने हेतु समूह सखियों की कार्यशाला आयोजित*
अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने हेतु समूह सखियों की कार्यशाला आयोजित
महिला सशक्तिकरण को नई गति: 40 हजार से अधिक पात्र अन्त्योदय लाभार्थी स्वयं सहायता समूहों से जुड़े
22 विकास खण्डों में समूह सखियों का प्रशिक्षण पूर्ण, 3500 से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन
आजमगढ़ 07 अगस्त 2026/
उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत स्वयं सहायता समूहों से अधिकाधिक महिलाओं को जोडकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह सखियों का प्रशिक्षण जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत शासन के सबसे महत्वपूर्ण योजना पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय राशन कार्ड के लाभार्थियों को समूह में जोडे जाने हेतु समूह सखियों का उन्मुखीकरण/कार्यशाला आयोजित किया गया।
इस कार्यशाला में 06 विकास खण्ड मिर्जापुर, पल्हना, पवई, फूलपुर, तरवां एवं ठेकमा के समूह सखियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डीसी एनआरएलएम डॉ0 आराधना त्रिपाठी द्वारा कार्यशाला में लोकोस एप, ई०के०वाई०सी०, फेश अथेंटिकेशन एवं ओ०टी०पी० सत्यापन की विस्तृत जानकारी दी गयी। लोकोस एप का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं सी०एल०एफ० के डाटा का डिजिटलीकरण करना है।
जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त 22 विकास खण्ड के समस्त समूह सखियों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जनपद में गत दो माह में 3500 से अधिक समूहों का गठन कर 40000 से अधिक पात्र अन्त्योदय लाभार्थियों को समूह में जोडा गया है। दिनांक 05 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक 15 दिवसीय विशेष हाउस होल्ड मोबिलाइजेशन कैम्पेन के तहत समूह सखी के साथ समस्त कैडर द्वारा इस अभियान के अन्तर्गत पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूह (एस०एच०जी०) से जोडे जाने हेतु पंचायतवार अभियान के माध्यम से परिवार संतृप्तिकरण की दिशा में निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को नई गति प्रदान कर रहा है।






