प्रकाशनार्थ,
दिनांक-9 अगस्त 2026 को
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल उत्सव वाटिका मैरेज हॉल शाहगढ़ आजमगढ़ में चौहान समाज द्वारा आयोजित “पी.डी.ए.संकल्प सभा” में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देश के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है 9 अगस्त सन् 1942 को महात्मा गांधी ने “अंग्रेजों भारत छोड़ो” का नारा देकर देश को आजाद करने का संकल्प लिया था और उस संकल्प को डॉ. राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, अरुणा आसफ अली आदि समाजवादी नेताओं ने भूमिगत होकर आंदोलन को आगे बढ़ने का काम किया।
उन्होंने कहा कि भा.ज.पा. के प्रदेश की योगी सरकार में पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों पर दमन, शोषण, अत्याचार बढ़ता जा रहा है।उनके हक व अधिकार छीने जा रहे हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में आरक्षण के माध्यम से असमानता दूर करने के लिए प्रावधान किया था।
मोदी की सरकार उनको खत्म करती जा रही है भा.ज.पा. नफरत की राजनीति कर पी.डी.ए.के लोगों को आपस में लड़ा रही है उन्होंने चौहान समाज से अपील किया कि आप लोग उनके झांसे में न आएं, अपने बच्चों के भविष्य के लिए श्री अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के साथ आकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सन् 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ही एक ऐसे नेता हैं जो पी.डी.ए.के लोगों को हक और अधिकार व सम्मान दिलाने का काम करते हैं जब उनकी सरकार प्रदेश में बनेगी पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों को उनके आबादी के अनुसार भागीदारी मिलेगी।
सांसद श्री धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भा.ज.पा. एक देश, एक चुनाव के नाम पर लोकतंत्र को कमजोर कर सामंतवादी व पूंजीवादी व्यवस्था लाकर पी.डी.ए.के लोगों के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त कर देश में मनुवाद लाना चाहती है। देश में शिक्षा व्यवस्था को समाप्त करने के लिए देशभर में लाखों प्राइमरी व जूनियर विद्यालय को बंद कर दिया।
नई शिक्षा नीति लाकर महंगी शिक्षा कर पी.डी.ए.के लोगों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। बेरोजगार, छात्र,किसान, मजदूर दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर हैं, नौकरियों में केवल मुख्यमंत्री के सजातीय लोगों को रखा जा रहा है। थाना,ब्लाकों,तहसीलों व जिलों पर मुख्यमंत्री के सजातीय अधिकारियों की पोस्टिंग हो रही है। पी.डी.ए.के लोगों को डराने के लिए फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र चौहान, श्यामदेव चौहान आदि ने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद का स्वागत किया।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक अखिलेश यादव,डॉ. एच एन सिंह पटेल, पूजा सरोज,बेचई सरोज, नफीस अहमद, अशोक चौहान विजयमल चौहान, लल्लन चौहान, जयमाल चौहान, रणवीर चौहान, अमर सिंह चौहान, जनार्दन चौहान एडवोकेट, बबीता चौहान, सरोज चौहान,सुषमा चौहान आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम जश चौहान व संचालन हंसराज चौहान ने किया।






