*TV 20 NEWS || AZAMGARH:पहाड़पुर स्थित ईस्टर्न हीरो एजेंसी में Hero HF Deluxe All Black की भव्य लॉन्चिंग*
पहाड़पुर स्थित ईस्टर्न हीरो एजेंसी में Hero HF Deluxe All Black की भव्य लॉन्चिंग
आजमगढ़। पहाड़पुर स्थित ईस्टर्न हीरो एजेंसी शोरूम पर सोमवार को हीरो मोटोकॉर्प की लोकप्रिय बाइक Hero HF Deluxe All Black की भव्य लॉन्चिंग की गई। इस दौरान शोरूम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नई बाइक की लॉन्चिंग श्री रिजवान अहमद ब्रांच मैनेजर एचडीएफसी द्वारा फीता काटकर की गई।
लॉन्चिंग के अवसर पर एजेंसी के शोरूम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्राहकों को नई बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मीडिया से बातचीत में मैनेजर रहमतुल्ला खा ने बताया कि Hero HF Deluxe All Black को आकर्षक ऑल-ब्लैक लुक के साथ बाजार में उतारा गया है। बाइक में 97.2 सीसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें आधुनिक फीचर्स के साथ साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो सुरक्षा के लिहाज से काफी उपयोगी है। इसके अलावा बाइक में आरामदायक सीट और बेहतर राइडिंग अनुभव पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
एजेंसी की ओर से बताया गया कि करीब 59,999 रुपये एक्स-शोरूम कीमत में सेल्फ-स्टार्ट बाइक उपलब्ध कराना कंपनी की ओर से एक महत्वपूर्ण और साहसिक कदम है। इससे कम बजट में आधुनिक फीचर्स वाली बाइक खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को काफी फायदा मिलेगा।
एजेंसी के श्री खालिद नाजिर ने बताया कि Hero HF Deluxe All Black अपनी आकर्षक कीमत, शानदार डिजाइन और उपयोगी फीचर्स के कारण ग्राहकों के बीच खासा पसंद की जाने वाली बाइक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को किफायती कीमत पर बेहतर और भरोसेमंद बाइक उपलब्ध कराना है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नई HF Deluxe All Black आने वाले दिनों में बाजार में अपनी अलग पहचान बनाएगी और ग्राहकों के बीच लोकप्रिय होगी।
इस मौके पर मैनेजर रहमतुल्ला खा श्री खालिद नाजिर, रिजवान अहमद, रफीक, प्रकाश समेत ईस्टर्न हीरो एजेंसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।






