*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना सिधारी पुलिस एवं साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड के ₹5,000/- पीड़ित के खाते में कराए गए वापस*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–13.08.2026*
*थाना–सिधारी, जनपद आजमगढ़*

*🔹 थाना सिधारी पुलिस एवं साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड के ₹5,000/- पीड़ित के खाते में कराए गए वापस*

*🔹 साइबर ठगी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही, पीड़ित को धनराशि वापस दिलाकर किया गया जागरूक*

*➡️ घटना का विवरण–*
आवेदक शिवांग विश्वकर्मा पुत्र राजेश विश्वकर्मा निवासी बेलनाडीह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि वह Instagram चला रहे थे। इसी दौरान बिना किसी जानकारी के उनके बैंक खाते से धनराशि कटने का SMS प्राप्त हुआ। जानकारी करने पर उनके साथ साइबर फ्रॉड होने की जानकारी हुई।
घटना के संबंध में आवेदक द्वारा साइबर क्राइम हेल्पलाइन/पोर्टल पर शिकायत संख्या–33101260001290 दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहायता प्राप्त करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई।

*➡️ कृत कार्यवाही/ बरामदगी-*
पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए *साइबर फ्रॉड की ₹5,000/- की धनराशि* पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

*➡️ पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूकता-*
पुलिस टीम द्वारा पीड़ित को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अज्ञात/फर्जी फोन कॉल पर अपनी *निजी जानकारी, बैंक विवरण* अथवा *OTP* साझा न करें। पैसों का लेन-देन जल्दबाजी में न करें तथा किसी भी लिंक/मैसेज पर बिना जांचे क्लिक न करें।
यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर शिकायत करें अथवा *राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल* पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही नजदीकी थाने पर स्थापित *साइबर हेल्प डेस्क* से भी तत्काल संपर्क करें।

*➡️ पुलिस टीम का विवरण–*
म0उ0नि0 स्मिता गुप्ता, का0 महेश कुमार, का0 पवन गुप्ता, का0 सोनू कुमार, साइबर सेल, जनपद आजमगढ़।