*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जिला महिला चिकित्सालय में निकली तिरंगा यात्रा*

जिला महिला चिकित्सालय में निकली तिरंगा यात्रा

आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं एएनएम ट्रेनिंग स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर सभी ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आजमगढ़ मंडल डॉ. विजय कुमार सिंह, सीएमओ नन्हकू राम तथा जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस विनय कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा एमएस डॉ. अशोक पटेल, डॉ. श्रेष्ठ अग्रवाल, स्मिता राय, दुर्गा देवी, शकुंतला, सपना, पूनम, तारा, सुनील, अनुज दुबे समेत अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं एएनएम ट्रेनिंग स्टूडेंट्स भी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

इस दौरान अस्पताल परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।