*TV 20 NEWS || AZAMGARH:किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मुकदमे में वांछित 21 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति,दिनांक–13.08.2026, थाना–जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*
*➡️ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मुकदमे में वांछित 21 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार*
*➡️ जीयनपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, कंजरा दिलशादपुर बाजार से हुई गिरफ्तारी*
*पूर्व की घटना/इतिहास–*
दिनांक 16.05.2026 को वादिनी द्वारा थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी किशोरी पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 219/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 65(1) बीएनएस एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 13.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी एवं प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 अमित कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा अभियुक्त राजा पासवान पुत्र महेन्द्र पासवान निवासी ग्राम चापर, थाना मोइनुद्दीन नगर, जनपद समस्तीपुर, बिहार, उम्र करीब 21 वर्ष को कंजरा दिलशादपुर बाजार से आज दिनांक 13.08.2026 को समय करीब 09:15 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
राजा पासवान पुत्र महेन्द्र पासवान
निवासी– ग्राम चापर, थाना मोइनुद्दीन नगर, जनपद समस्तीपुर, बिहार उम्र– करीब 21 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 219/2026 धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 अमित कुमार तिवारी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. का0 अजीत चौहान, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।






