*TV 20 NEWS || AZAMGARH:किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त जेवरात के साथ गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–13.08.2026, थाना–निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*

*➡️ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त जेवरात के साथ गिरफ्तार*
*➡️ थाना निजामाबाद पुलिस की त्वरित कार्यवाही, अभियुक्त के कब्जे से पीड़िता के जेवरात बरामद*

*पूर्व की घटना/इतिहास–*
दिनांक 02.03.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना निजामाबाद पर तहरीर दी गई कि उनकी 16 वर्षीय किशोरी को अभियुक्त अल्तमस अंसारी पुत्र अतहर अंसारी निवासी तोवा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर परिवार के जेवरात के साथ अपने साथ ले जाया गया। खोजबीन के दौरान अभियुक्त के अपने रिश्तेदारों के यहां रहने की जानकारी हुई, जहां पहुंचने पर वादिनी के साथ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। उक्त प्रकरण में दिनांक 09.04.2026 को थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 87, 137(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.08.2026 को महाराष्ट्र से किशोरी को बरामद किया गया। प्रकरण में बयान, साक्ष्य संकलन एवं मेडिकल रिपोर्ट के अवलोकन के आधार पर धारा 64(2) बीएनएस एवं 5(J)(II)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 13.08.2026 को उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा क्षेत्र में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर शेरपुर तिराहे से अभियुक्त अल्तमस अंसारी पुत्र अतहर अंसारी निवासी तोवा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को समय करीब 10:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
अभियुक्त के कब्जे से एक काला बैग बरामद हुआ, जिसमें कमरबंद, एक जोड़ी पायल, 16 पीस मीना, 4 अदद कंगन, एक अदद मंगलसूत्र, 2 पीस अंगूठी एवं एक जोड़ी झुमका बरामद हुआ। बरामद आभूषणों की पहचान प्रकरण से संबंधित पीड़िता के जेवरात के रूप में की गई।
अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
अल्तमस अंसारी पुत्र अतहर अंसारी, निवासी– तोवा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र– करीब 20 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 83/2026 धारा 87, 137(2), 352, 351(3), 64(2) बीएनएस एवं 5(J)(II)/6 पॉक्सो एक्ट, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी–*
एक अदद कमरबंद, एक जोड़ी पायल, 16 पीस मीना (सफेद धातु), 4 अदद कंगन, एक अदद मंगलसूत्र, 2 पीस अंगूठी एवं एक जोड़ी झुमका (पीली धातु)।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
2. का0 अवधेश सिंह, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
3. रि0का0 कुलदीप, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।