*TV 20 NEWS || AZAMGARH:छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे खाते में पाने के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य, छात्रवृत्ति भुगतान में फेल्ड ट्रांजेक्शन रोकने के लिए आधार सीडिंग व NPCI मैपिंग जरूरी*
*छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे खाते में पाने के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य*
*छात्रवृत्ति भुगतान में फेल्ड ट्रांजेक्शन रोकने के लिए आधार सीडिंग व NPCI मैपिंग जरूरी*
आजमगढ़, 13 अगस्त 2026/
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजना एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ओबीसी के समस्त पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उपलब्ध बजट की सीमा तक आधार पेमेंट ब्रिज प्रणाली के माध्यम से छात्र के आधार नंबर से सीडेड बचत बैंक खाते में सीधे अंतरित की जाएगी। छात्र के लिए बैंक शाखा के माध्यम से अपने बैंक खाते में आधार नंबर की सीडिंग एवं एनपीसीआई से मैपिंग कराना अनिवार्य होगा, ताकि छात्रवृत्ति आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करने में कोई असुविधा न हो तथा भविष्य में छात्रवृत्ति की धनराशि छात्रों के खातों में अंतरित किए जाने की प्रक्रिया में फेल्ड ट्रांजेक्शन न हो अथवा न्यूनतम रहे।
उक्त के संबंध में जनपद में संचालित समस्त पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं तथा छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026-27 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि हेतु आवेदन करने वाले समस्त पात्र छात्र-छात्राएं बैंक शाखा के माध्यम से अपने बैंक खाते में आधार नंबर की सीडिंग एवं एनपीसीआई से मैपिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। साथ ही, संबंधित शिक्षण संस्थाएं आधार नंबर की सीडिंग एवं एनपीसीआई से मैपिंग कराने संबंधी सूचना अपने विद्यालय के सूचना पट पर अनिवार्य रूप से चस्पा करें।






