*TV 20 NEWS || AZAMGARH:बीएसएनएल आजमगढ़ : ओए हेड अनिल कुमार मीना के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा*

बीएसएनएल आजमगढ़ : ओए हेड अनिल कुमार मीना के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा
आजमगढ़, 14 अगस्त 2026
आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीएसएनएल आजमगढ़ ऑपरेशनल एरिया (OA) के हेड श्री अनिल कुमार मीना के नेतृत्व में पूरे OA स्टाफ, कर्मचारियों एवं आम जनता की भागीदारी के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पुलिस प्रशासन की उपस्थिति एवं सहयोग में यह रैली बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ आजमगढ़ शहर के अंदर लगभग आधे घंटे तक चली। तिरंगे को हाथों में लिए स्टाफ एवं नागरिकों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर बीएसएनएल के विभिन्न आकर्षक प्लान्स — Rs. 1 Freedom Plan, FTTH Rural Plan तथा Satellite Phone Plan आदि — का जोरदार प्रचार-प्रसार किया गया। रैली में पोस्टर, होर्डिंग तथा बैनर के माध्यम से इन प्लान्स की जानकारी जनता तक पहुंचाई गई, जिससे लोगों में बीएसएनएल सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ी।
गौरतलब है कि श्री अनिल कुमार मीना के आजमगढ़ OA का कार्यभार संभालने के बाद पिछले लगभग एक वर्ष में नेटवर्क की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सिम सक्रियता, कवरेज विस्तार एवं सेवा स्तर में निरंतर उन्नति के साथ-साथ जनता में बीएसएनएल की जागरूकता भी काफी बढ़ी है। उनके नेतृत्व में OA टीम लगातार बेहतर कनेक्टिविटी और ग्राहक संतुष्टि के लिए प्रयासरत है।
OA हेड श्री अनिल कुमार मीना ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत रखना है, बल्कि डिजिटल भारत के निर्माण में बीएसएनएल की भूमिका को भी मजबूत करना है। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों और सहयोगी जनता का आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम आजमगढ़ OA की एकता, देशभक्ति और जन-सेवा की मिसाल बनकर उभरा।