*कार्यालय अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी*
*प्रेस नोट*
दिनांक –15-08-2026
—————————————————————————-
*अपर पुलिस महानिदेशक श्री नवीन अरोरा द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोन कार्यालय, वाराणसी में किया गया ध्वजारोहण*।
—————————————————————————-
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी श्री नवीन अरोरा द्वारा जोन कार्यालय, वाराणसी में पदक विजेताओं एवं समस्त पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा ध्वज को सैल्यूट करके राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया । वाराणसी जोन में नियुक्त कुल 28 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके सेवाभिलेख एवं आपरेशनल कार्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रशंसा चिन्ह’’ गोल्ड/ सिल्वर प्रदान किया गया । सम्मान प्राप्त करने वाले जनपद जौनपुर से- 08 , गाजीपुर से- 01, चन्दौली से- 02, मीरजापुर से – 01, सोनभद्र से 08, भदोही से- 02, परिक्षेत्र/आजमगढ़ से- 03. मऊ से- 01, बलिया से- 02 पदक प्राप्त समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा अलंकरण व स्क्रोल से सुसज्जित कर सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, एवं उत्कृष्ट सेवा के साथ अपनें दायित्वों का निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
उन्होने अपने सम्बोधन में देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए बताया कि देश के लिए शहीद हुए सेनानियों की कुर्बानी के कारण ही आज हम पराधीनता से मुक्त हैं। भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा प्रकट करते हुए धर्म, जाति, सम्प्रदाय, आपसी मनमुटाव से ऊपर उठकर देश के लिए हमें काम करना है। पुलिस के लिए संविधान सर्वोपरि है तथा कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण परम कर्तव्य है, पुलिस की वर्दी एक ही रंग की है इसलिए पुलिस वालों को सभी को एक ही दृष्टि से देखना है तथा कर्तव्य पालन सत्यनिष्ठा से करते हुए देश की प्रगति व खुशहाली में सहायक बनना है। ध्वाजारोहण में मौजूद किटजी एलिमेन्ट्री स्कूल के बच्चों को भावी पीढ़ी का मार्गदर्शक बनने तथा देश को प्रगति पथ पर ले जाने हेतु उच्च आदर्श स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया । जोन कार्यालय मे मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण /स्कूल के बच्चो को हार्दिक मंगलकामनायें दी गयीं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को मिष्ठान वितरण किया गया, इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक/स्टॉफ आफिसर श्री रूपेश कुमार सिंह,तथा जोन कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण , सलामी गार्द , स्कूल के बच्चे तथा उनकी शिक्षिकागण मौजूद रहीं.
*भारत माता की जय ”वन्दे मातरम”*
*जय हिंद! *हर घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा*।
*सोशल मीडिया सेल*
अपर पुलिस महानिदेशक
वाराणसी जोन, वाराणसी






