*TV 20 NEWS || AZAMGARH : ठगी करने वाला 01 शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ठगी की गयी 01 जोड़ी पायल बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–18.08.2026*
*थाना–सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*ठगी करने वाला 01 शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ठगी की गयी 01 जोड़ी पायल बरामद*
*महिला को 20 लाख रुपये होने का झांसा देकर आभूषण ठगने की घटना का किया गया सफल अनावरण।*
*अभियुक्त के कब्जे से ठगी की गयी 01 जोड़ी सफेद धातु की इस्तेमाली घुंघरूदार पायल बरामद।*
*गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद मैनपुरी में भी ठगी/धोखाधड़ी से संबंधित अभियोग पंजीकृत*
*पूर्व की घटना—*
दिनांक 23.07.2026 को वादिनी श्रीमती शुभावती देवी पत्नी कैलाश यादव, निवासी ग्राम चलिसवां, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ द्वारा बताया गया कि वह दिन में करीब 13:30 बजे अपने घर से मायके बिलरियागंज जा रही थीं। रास्ते में दो अपरिचित व्यक्ति मिले, जिन्होंने बातचीत में उन्हें अपने झांसे में लेकर बऊरहवा बाबा मंदिर के सामने ले गये। वहां उक्त व्यक्तियों द्वारा वादिनी के कान की झाली, गले का लॉकेट एवं चांदी की पायल ले ली गयी तथा बदले में कपड़े में सिली हुई कागज की गड्डी देते हुए बताया गया कि इसमें ₹20 लाख रुपये हैं। वादिनी द्वारा वहां से टेम्पो पकड़कर आगे जाने पर कागज की गड्डी होने की जानकारी हुई। इस प्रकार उक्त व्यक्तियों द्वारा वादिनी को बहला-फुसलाकर ठगी की गयी। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 305/2026 धारा 318(4), 3(5), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी/घटना का अनावरण—*
दिनांक 18.08.2026 को उ0नि0 मनीष मिश्र मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त अर्जुन सोलंकी पुत्र नाथूराम सोलंकी, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी जे0जे0 कालोनी सेवदा, थाना कंझावला, जनपद रोहिणी, दिल्ली को रेलवे स्टेशन तिराहे के पास से समय करीब 13:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ठगी की घटना से संबंधित 01 जोड़ी सफेद धातु की इस्तेमाली घुंघरूदार पायल बरामद हुई।
*पूछताछ का विवरण—*
गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन सोलंकी से पूछताछ करने पर उसने अपने कृत्य पर माफी मांगते हुए अपनी सफाई माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही।
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 305/2026 धारा 318(4), 3(5), 317(2) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी—* 01 जोड़ी सफेद धातु की इस्तेमाली घुंघरूदार पायल।
*गिरफ्तार अभियुक्त—*
अर्जुन सोलंकी पुत्र नाथूराम सोलंकी, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी जे0जे0 कालोनी सेवदा, थाना कंझावला, जनपद रोहिणी, दिल्ली।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*
उ0नि0 मनीष मिश्र, का0 नीरज यादव, रि0का0 अजीत सिंह, रि0का0 नीरज यादव, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।






