*TV 20 NEWS || AZAMGARH : साइबर फ्रॉड के ₹30,000/- थाना तहबरपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पीड़ित के खाते में वापस कराये गये*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–18.08.2026*
*थाना–तहबरपुर, जनपद आजमगढ़*
*साइबर फ्रॉड के ₹30,000/- थाना तहबरपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पीड़ित के खाते में वापस कराये गये*
*फ्रॉडर द्वारा परिचित बनकर भेजे गये फर्जी ₹45,000/- के मैसेज पर विश्वास कर पीड़ित ने ₹30,000/- कर दिये थे ट्रांसफर।*
*साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 पर तत्काल शिकायत के बाद साइबर पुलिस टीम ने ₹30,000/- की धनराशि होल्ड करायी।*
*पूर्व की घटना—*
दिनांक 12.06.2026 को आवेदक देवेन्द्र नाथ राय पुत्र रामलखन राय, निवासी ग्राम बीबीपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को गुप्ता जी बताते हुए कहा गया कि उनके पिता उसे भली-भांति जानते हैं। उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसका रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है तथा वह आवेदक के खाते में ₹15,000/- भेज रहा है, जिसे उसके घरवालों के खाते में भेजना है।
कुछ देर बाद आवेदक के मोबाइल पर ₹45,000/- प्राप्त होने का मैसेज आया। आवेदक द्वारा बिना बैंक खाते का बैलेंस चेक किये विश्वास में आकर फ्रॉडर के खाते में ₹30,000/- ट्रांसफर कर दिये गये। ठगी का एहसास होने पर आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसका एक्नॉलेजमेंट नं0 33106260135980 है।
*धनराशि वापसी का विवरण—*
साइबर शिकायत की जांच उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी द्वारा की गयी। जांच में पाया गया कि आवेदक द्वारा अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से दिनांक 12.06.2026 को ट्रांजेक्शन नं0 616330234470 के माध्यम से ₹30,000/- फ्रॉडर के खाते में भेजे गये थे। साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉडर के खाते में उक्त ₹30,000/- की धनराशि होल्ड करायी गयी।
आवेदक को आवश्यक न्यायालयी प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराया गया। कोर्ट आर्डर प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित बैंक को ई-मेल के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप ₹30,000/- की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी गयी।
*साइबर पुलिस टीम—*
उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी, म0का0 दिव्या शुक्ला, का0 किशन कुमार मिश्रा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
आमजन से अपील
आजमगढ़ पुलिस की अपील है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन कॉल, मैसेज अथवा खाते में रुपये भेजे जाने के दावे पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत करें।






