*TV 20 NEWS || AZAMGARH : उद्यमियों को मिलेगा सम्मान, उद्यमी पुरस्कार योजना के तहत 24 अगस्त तक करें आवेदन,कम पूंजी में अधिक रोजगार देने वाली इकाइयों को मिलेगा उद्यमी पुरस्कार*
*उद्यमियों को मिलेगा सम्मान, उद्यमी पुरस्कार योजना के तहत 24 अगस्त तक करें आवेदन*
*कम पूंजी में अधिक रोजगार देने वाली इकाइयों को मिलेगा उद्यमी पुरस्कार*
आजमगढ़ 21 अगस्त 2026/
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया है कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित उद्यमी पुरस्कार योजना वर्ष 2026-27 हेतु मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में विगत 3 वर्ष में वित्त पोषित स्थापित इकाईया, जो निरन्तर कार्यरत है, उन इकाईयों हेतु पुरस्कार योजनान्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है।
आवेदन पत्र में इकाई का नाम व पता, उद्योग का नाम, वित्तपोषण का वर्ष, उत्पादन बिक्री एवं रोजगार सृजन के विवरण सहित आवेदन पत्र कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सिधारी आजमगढ़ में दिनांक 24 अगस्त 2026 तक जमा किया जा सकता है। जनपद स्तर पर चयनित उद्यमियों में से कम पूंजी में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के आधार पर मण्डल स्तर पर चयनित प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के उद्यमियों को पुरस्कार की धनराशि क्रमशः रू0 15000, 12000 एवं 10000 के साथ प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्राविधान है। गत वर्षों में जिन उद्यमियों को पुरस्कार प्राप्त हुये है, उन उद्यमियों के आवेदन पत्र पुनः स्वीकार नहीं होंगें।
इच्छुक उद्यमी निर्धारित तिथि 24 अगस्त 2026 को अपराह्न पांच बजे तक अपना आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सिधारी आजमगढ़ में जमा कर सकतें है।






