*TV 20 NEWS || AZAMGARH :खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का होगा आयोजन*
*खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का होगा आयोजन*
आजमगढ़ 21 अगस्त 2026/
खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी आजमगढ़ मंडल ने बताया है कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 हेतु दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं एक मासीय कुकरी (पाक कला)/बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण मण्डल खाद्य प्रसंस्करण के राजकीय फल संरक्षण केन्द्र आजमगढ़ मऊ, व बलिया पर सम्पन्नित होने है। जिसमें बेरोजगार नवयुवक एवं युवतियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र से जुडे उद्यम एवं प्रसंस्कृत इकाई को स्थापित करने हेतु विषय विशेषज्ञो, अनुभवी व्यक्तियों के माध्यम से तकनीकी रूप से दक्ष किये जायेगें।
इच्छुक प्रशिक्षणार्थी जनपद आजमगढ़ में प्रशिक्षण हेतु राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केन्द्र रैदोपुर के दूरभाष स०-9506146766 पर हवलदार पर्यवेक्षक से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर सकते है। इसी प्रकार जनपद मऊ व बलिया के प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण हेतु त्रिभुवन राम, पर्यवेक्षक के दूरभाष सं0 7068795267 पर सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर सकते है।






