*TV 20 NEWS || AZAMGARH : पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर उप निरीक्षक निलंबित*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 22.08.2026, जनपद : आजमगढ़*
*🔹 पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर उप निरीक्षक निलंबित*
*➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिस अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है।
➡️ *थाना गंभीरपुर पर नियुक्त उप निरीक्षक ना.पु. संजय सिंह* (पीएनओ-942690185) के विरुद्ध थाना गंभीरपुर पर नियुक्ति के दौरान थाना स्तर पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का समयावधि के भीतर निस्तारण न करने, पीड़ितों की शिकायतों का निस्तारण न करने, कार्य सरकार में रुचि न लेने तथा पदीय दायित्वों/कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अकर्मण्यता बरतने के गंभीर आरोप प्रथम दृष्टया संज्ञान में आए हैं।
➡️ उक्त कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता एवं पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए दिनांक 21.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा उप निरीक्षक ना.पु. संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही संस्थित किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
*चेतावनी :*
जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित एवं सचेत किया जाता है कि वे अपने पदीय दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता अथवा अकर्मण्यता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।






